हैदराबाद में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर झड़प, विधायक घायल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद के जुमेरात बाजार इलाके में तेलंगाना के एकमात्र भाजपा विधायक राजा सिंह स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतिबाई की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुई झड़प के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गए।

प्रशासन ने प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी थी, इसलिए पुलिस ने बुधवार रात को प्रतिमा लगाने के प्रयास को रोकने की कोशिश की, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया। प्रतिमा को आधी रात के बाद लाया गया था।

इस बीच, विधायक राजा सिंह वहां पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बहस हो गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

राजा सिंह के सिर में चोट लगी और उन्हें इलाज के लिए ओस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया।

भाजपा नेता ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को स्थापित नहीं करने देने के लिए पुलिस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह पुलिस महानिदेशक एम. महेंद्र रेड्डी के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493