आईटीबीपी के जवानों ने कठिन व दुर्गम इलाकों में योग किया

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के कुछ सबसे कठिन व दुर्गम इलाकों में योग किया।

अरुणाचल प्रदेश, जहां सूरज सबसे पहले उगता है, वहां एटीएस लोहितपुर के आईटीबीपी के जवानों ने दिन निकलने के पहले ही योग दिवस के मौके पर योग किया।

पुरुष और महिला कर्मियों दोनों ने रोहतांग र्दे के पास 14,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ से ढकी ढलान पर शून्य से 10 डिग्री नीचे तापमान के बीच योग किया।

जवानों ने सिक्किम में ओपी दोरजिला के पास 19,000 फीट की ऊंचाई पर शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के बीच योग किया।

सैनिकों ने उत्तरी लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया, जहां तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वसुंधरा ग्लेशियर के सामने 13,000 फीट की ऊंचाई पर आईटीबीपी से जुड़े पुरुषों और महिलाओं दोनों ने योग किया।

लेफ्ट विंग एक्स्ट्रीमिज्म में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और कोंडागांव में योग किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493