ओडिशा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भुवनेश्वर, 21 जून (आईएएनएस)। देश के बाकी हिस्सों के साथ ही ओडिशा में भी शुक्रवार को पांचवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसके तहत कई जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

राज्यपाल गणेशी लाल और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने भी यहां एक सत्र में भाग लिया जिसमें काफी बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने शिरकत की।

पुरी के राजा गजपति दिब्यसिंघा देब भी भुवनेश्वर में आयोजित एक योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

राज्यपाल ने लोगों से आंतरिक शांति के लिए योग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि शरीर के अंधेरे कोनों में जागरूकता के प्रकाश को फैलाना ही योग की प्रकृति है।

ओडिशा के नक्सल प्रभावित मालकानगिरि जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी योग दिवस मनाया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने इस दौरान रेत से ‘सूर्य नमस्कार’ की प्रतिकृति का निर्माण किया।

पुरी में समुद्र के किनारे इस कृति को बनाने के लिए पटनायक ने सात टन बालू का इस्तेमाल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493