उप्र : आप ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

आप के जिला संयोजक डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा, “नरेंद्र मोदी सरकार किसानों का खून चूसने वाली सरकार है। देश में 80 फीसदी किसान हैं जो आम आदमी हैं। मोदी सरकार ने चुनाव के दौरान तमाम वायदे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद सब उल्टा-पुल्टा किया जा रहा है।”

मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह, पूर्वाचल संयोजक संजीव सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर सोम वर्मा, दुर्गा प्रसाद सिंह, सर्वेश सिंह, अमित तिवारी, एमपी मिश्र, रिजवान, एलाल अख्तर, रघुवंश यादव, राजेश अस्थाना, बबलू गुप्ता, राज बहादुर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493