दक्षिणी दिल्ली में शख्स ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली स्थित एक घर में कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है।

आरोपी उपेंद्र शुक्ला ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों को चक्की का पत्थर काटने वाली मशीन से मार डाला, जबकि एक बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी।

इस भयानक हत्याकांड की जानकारी तब मिली, जब उसी घर में रहने वाली आरोपी की मां ने आरोपी के कमरे का दरवाजा खटखटाया। कई प्रयासों के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो महिला ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तुड़वाया, जहां जमीन पर उन्हें खून से सनी लाशें मिलीं। पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।

दक्षिणी दिल्ली पुलिस के उपायुक्त विजय कुमार ने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह अवसादग्रस्त था, लेकिन चिकित्सीय रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी।”

कुमार ने आगे कहा, “शुक्ला पेशे से शिक्षक है। हमें एक पत्र मिला है, जिसमें उसने अपने परिवार की हत्या की बात कही है, हालांकि पत्र में हत्या के पीछे की वजह का जिक्र नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493