दलाई लामा उप्र में सुनाएंगे धम्मपद

सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन समिति सभी श्रद्धालुओं का पूरा विवरण जुटा रही है और इसके फीडिंग के काम को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। अब तक 10 हजार श्रद्धालुओं का विवरण फीड किया जा चुका है।

यूथ बुद्धिष्ट सोसाइटी के तत्वावधान में भोगांव क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर राजघाट स्थित वाईवीएस सेंटर पर 31 जनवरी व 1 फरवरी को धम्मपद विषय पर विशेष प्रवचन के लिए तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा आ रहे हैं। इसमें शिकरत करने के लिए देश से ही नहीं, विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद होगी।

सुरक्षा की दृष्टि से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रवेश के लिए आयोजन समिति द्वारा जारी किए पास को लाना जरूरी रहेगा।

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अब तक लगभग 25 हजार लोग पंजीकरण करा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493