हवाई में विमान दुर्घटना में 9 लोगों की मौत

लॉस एंजेलिस, 22 जून (आईएएनएस) ओहू के हवाई द्वीप पर एक हवाई क्षेत्र के पास जुड़वां इंजन वाला स्काईडाइविंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी नौ यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

हवाई परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “डिलिंगहम एयरफील्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई किंग एयर ट्विन इंजन वाले विमान में 9 यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई है।”

हवाई समाचार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, होनोलुलु अग्निशमन विभाग को लगभग शाम 6.30 (स्थानीय समय) बजे शुक्रवार को विमान के बावत पहला कॉल मिला। जब दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने विमान के मलबे को पूरी तरह से आग की लपटों में घिरा पाया।

हवाई द्वीप श्रृंखला का एक हिस्सा और राज्य की राजधानी होनोलूलू के लिए घर ओहू में विमान उत्तरी तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493