Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 आप से निष्कासित बिन्नी भाजपा में शामिल (लीड-2) | dharmpath.com

Friday , 2 May 2025

Home » भारत » आप से निष्कासित बिन्नी भाजपा में शामिल (लीड-2)

आप से निष्कासित बिन्नी भाजपा में शामिल (लीड-2)

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनते ही असंतुष्ट नजर आने वाले पार्टी के पूर्व नेता विनोद कुमार बिन्नी रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बिन्नी ने आप पर भावनात्मक दोहन करने का आरोप लगाया।

बीते दो दिनों में कभी आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से जुड़े रहने वाले तीसरे नेता ने भाजपा का दामन थामा है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पूर्व सहयोगी और अन्ना हजारे के संगठन से जुड़ी रहीं भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और उससे पहले आप की तेज तर्रार नेता रह चुकी शाजिया इल्मी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

बिन्नी का भाजपा में स्वागत करते हुए दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इस तथ्य की सराहना की कि बिन्नी वे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने ‘आप में अलोकतांत्रिक प्रक्रिया का तीव्र विरोध किया था।’

बिन्नी ने संवाददातओं से बातचीत करते हुए आप की निंदा की।

उन्होंने कहा, “मैं आप में शामिल हुआ था, लेकिन तब यह नहीं जान सका कि जो भी हुआ वह नाटक था। आप भावनात्मक दोहन के लिए जिम्मेवार है।”

दिल्ली विधानसभा के लिए 2013 में हुए चुनाव में बिन्नी लक्ष्मी नगर से विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कुमार वालिया को करीब 8000 मतों से पराजित किया था।

इसके तुरंत बाद ही उन्होंने आप के खिलाफ विद्रोह कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी दिल्ली के लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही है और अपने सिद्धांतों से पीछे हट रही है।

जनवरी 2014 में आप ने पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने के कारण बिन्नी को निष्कासित कर दिया था। कहा गया था कि बिन्नी भाजपा के एजेंट हैं और तोड़फोड़ करने की नीयत से आप में आए थे।

उन्होंने कहा, “मैं भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन का हिस्सा था। मैं नहीं जानता था कि कुछ अवसरवादी लोग मुझे और दिल्ली के लोगों को ठगेंगे। उन्होंने झूठे वादे किए और अपने लाभ के लिए अन्ना जैसे महान व्यक्ति का इस्तेमाल किया।”

वर्ष 2007 में बिन्नी निर्दलीय सदस्य के तौर पर दिल्ली महापालिका के लिए चुनाव जीतने मे कामयाब रहे। 2009 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन थोड़े ही दिनों बार वे 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़ गए।

वह 2012 में महापालिका के लिए फिर से चुन लिए गए और उन्होंने नवगठित आप का दामन थाम लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

आप से निष्कासित बिन्नी भाजपा में शामिल (लीड-2) Reviewed by on . नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनते ही असंतुष्ट नजर आने वाले पार्टी के पूर्व नेता विनोद कुमार बिन्नी रविवार को भारतीय जन नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनते ही असंतुष्ट नजर आने वाले पार्टी के पूर्व नेता विनोद कुमार बिन्नी रविवार को भारतीय जन Rating:
scroll to top