कोपा अमेरिका : कवानी के गोल से जीता उरुग्वे

रियो डी जनेरियो, 25 जून (आईएएनएस)। एडिंसन कवानी के एकमात्र गोल की बदौलत उरुग्वे ने ग्रुप-सी के मैच में चिली को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मारकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दूसरे हाफ में कवानी ने गोल दागा।

चिली ने मैच की बेहतरीन शुरुआत की ओर फारवर्ड एलेक्सिस सांचेज का शॉट क्रॉसबार पर लगा। चार्ल्स अरानगुइज ने भी लंबी दूरी से गोल करने का प्रयास किया लेकिन गोलकीपर फर्नाडो मुल्सेरा ने शानदार बचाव करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में पिछड़ने नहीं दिया।

उरुग्वे की ओर से स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने भी गोल करने का मौका गंवाया।

दूसरे हाफ में 18 गज के बॉक्स में दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

डिएगो गोडिन के हेडर पर चिली के गोलकीपर ने दमदार बचाव किया। हालांकि, वे ज्यादा देर तक अपनी टीम को मैच में बराबरी पर नहीं रख पाए।

मैच समाप्त होने से नौ मिनट पहले कवानी ने गोल करके उरुग्वे की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493