बिहार में पारा चढ़ने से बढ़ी गर्मी

पटना, 26 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है और तेज धूप निकली है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्यवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान तापमान में वृद्घि हो सकती है। राज्य के सीमांचल क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

बुधवार को राज्य के अन्य शहरों, गया का न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री, भागलपुर का 29.6 डिग्री और पूर्णिया का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493