पुणे में दीवार गिरने से 15 की मौत

पुणे, 29 जून (आईएएनएस)। यहां शनिवार को एक इमारत के अहाते की दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार तड़के यह घटना उस समय हुई जब सभी लोग अपनी-अपनी झोपड़ियों में सो रहे थे।

बचाव दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो नाबालिगों समेत तीन लोगों को बचा लिया।

मृतकों में 10 आदमी और पांच औरतें हैं। मलवे में फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493