इंदौर, 30 जून (आईएएनएस)। इंदौर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक आकाश विजयवर्गीय के रविवार सुबह जमानत पर जेल से बाहर आने पर उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने जश्न मनाते हुए हवाई फायरिंग भी की।
आकाश के पिता और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उन्हें लेने गए थे जहां उनके समर्थकों ने उन्हें मालाएं पहनाईं और भारी जुलूस के साथ जश्न मनाते हुए उन्हें घर तक लाए।
भोपाल की विशेष अदालत से शनिवार को जमानत मिलने के बाद विधायक आकाश विजयवर्गीय रविवार सुबह जेल से बाहर आ गए।
भाजपा विधायक ने पिछले सप्ताह नगर निगम के एक अधिकारी की क्रिकेट के बल्ले से पिटाई की थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
dharmpath.com dharmpath