पटना, 1 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं तथा उसमभरी गर्मी का दौर जारी है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में आंधी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर और पूर्णिया का 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath