जम्मू एवं कश्मीर में सड़क दुर्घटना में 24 मरे

जम्मू, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में 24 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना तब घटी जब केशवान गांव से किश्तवाड़ जा रही एकमिनी बस से उसके चालक का नियंत्रण हट गया और बस एक गहरी खाई में गिर गई। वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

इससे पहले डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और पुंछ जिलों की पहाड़ियों में भी वाहनों के बुरी तरह भरे होने, तेज रफ्तार और खराब सड़कों के कारण पहले भी ऐसी दुर्घटनाएं होती रही हैं।

इससे पहले 27 जून को मुगल रोड के पीर की गली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक निजी कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के 11 छात्रों की भी मौत हो गई थी। मुगल रोड जम्मू क्षेत्र में राजौरी और पुंछ जिलों को जोड़ती है।

दुर्घटना के बाद, पुंछ जिले के प्रशासन ने बिना जिला प्रशासन की अनुमति के शिक्षण संस्थानों के सभी सैर-सपाटों पर रोक लगा दी थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493