बर्मिघम, 1 जुलाई (आईएएनएस)। हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर पैर में चोट के कारण आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर हो गए हैं। उन्हें नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी थी। चोट शुरुआत में ज्यादा गंभीर नहीं लग रही थी लेकिन बाद में काफी गंभीर हो गई।
एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि शंकर विश्व कप से बाहर हो गए हैं और अब बीसीसीआई आईसीसी से कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने के लिए औपचारिक रूप से बात कर सकती है।
इसी वजह से शंकर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे।
टॉस के दौरान कप्तान विराट कोहली ने कहा था, “विजय शंकर के पैर में चोट है। ऋषभ पंत अंतिम-11 में उनका स्थान लेंगे।”
शंकर विश्व से बाहर होने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंगूठे की चोट कारण विश्व कप से बाहर हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath