फ्री-ट्रांसफर पर जुवेंतस से जुड़े राबियोत

तुरिन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस ने फ्रेंस मिडफील्डर एंड्रियन राबियोत को फ्री-ट्रांसफर पर क्लब में शामिल कर लिया है।

बीबीसी के अनुसार, राबियोत पिछले सीजन तक फ्रांस के ही शीर्ष क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से खेलते थे। फ्रेंच क्लब के साथ 24 वर्षीय खिलाड़ी का करार 30 जून को समाप्त हो गया था।

राबियोत ने पिछले साल क्लब के साथ अपने करार को न बढ़ाने का निर्णय लिया जिसके बाद दिसंबर में पीएसीज के कोच थॉमस टूकल ने उन्हें टीम में शामिल नहीं किया।

पिछले साल हुए विश्व कप के लिए राबियोत को फ्रांस की टीम में नहीं चुना गया था जिसके बाद उन्होंने स्टैंड बाए सूची में शामिल होने से भी मना कर दिया था।

जुवेंतस ने रविवार को राबियोत की कई सारी फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली जिसमें उन्हें विमान से यहां उतरते और मेडिकल देते हुए देखा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493