कांग्रेस विधायक नितेश राणे की ‘गुंडागर्दी’, अधिकारी को कीचड से नहलाया

nitesh-rane_201907101799मुंबई. नगर पालिका के इंजीनियर से बदसलूकी के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नीतेश राणे गुरुवार शाम गिरफ्तार हो गए। पीड़ित इंजीनियर प्रकाश शादेक ने उन पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।

दरअसल, कांग्रेस विधायक राणे ने गुरुवार को नगर पालिका के इंजीनियर से बदसलूकी की। उन्होंने अपने समर्थकों इंजीनियर प्रकाश शादेक पर कीचड़ से भरी बाल्टी डलवाई। साथ ही उनके समर्थकों ने इंजीनियर को पुल की रेलिंग से बांधने का भी प्रयास किया।

राणे के खिलाफ सिंधुदुर्ग जिले के कुडाल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज हुआ। देर शाम राणे ने सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120 (ए), 147, 143, 504, 506 के तहत उनके और 40-50 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उनके दो समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493