समलैंगिक भूमिका नहीं कर सकता : केविन

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता केविन हार्ट कहते हैं कि उन्हें समलैंगिक समुदाय से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह पर्दे पर समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका नहीं कर सकते।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, रेडियो स्टेशन न्यूयार्क पॉवर 105.1 के साथ एक साक्षात्कार में 35 वर्षीय केविन ने बताया कि उन्होंने 2008 की फिल्म ‘ट्रॉपिक थंडर’ में अल्पा चीनो की भूमिका का प्रस्ताव ठुकरा दिया था, क्योंकि वह एक समलैंगिक की भूमिका के लिए सहज नहीं है।

यह पूछने पर कि क्या वह पर्दे पर कभी समलैंगिक भूमिका निभाएंगे, केविन ने कहा, “मैं नहीं कर सकता, इसलिए नहीं कि मैं उनका सम्मान नहीं करता या बुरा सोचता हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं वास्तव में वह भूमिका अच्छी तरह कर पाउंगा।”

मॉडल एनिको पेरिश से शादी करने वाले केविन ने कहा कि उन्हें समलैंगिक समुदाय से कोई परेशानी नहीं है और हो सकता है कि कुछ सालों बाद समलैंगिक भूमिका निभाने के बारे में वह अपने विचार बदल दें। उन्होंने कहा, “इंसान होने के नाते मैं आपसे प्रेम करता हूं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493