केली को एलियन्स के अस्तित्च में यकीन

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी स्टार केली जेनर कहती हैं कि वह एलियन्स के अस्तित्व में विश्वास करती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘कोस्मोपॉलिटन’ पत्रिका ने केली के हवाले से कहा, “मैं एरिया 51 (एक गोपनीय जगह) गई हूं और कथित तौर पर अगुवा हुए लोगों से बात की है। मेरी एलियन्स में बहुत दिलचस्पी है, लेकिन मुझे उनसे डर लगता है क्योंकि मेरा उनके अस्तित्व में शत प्रतिशत यकीन है।”

केली ने कहा कि उनके पिता ब्रूस जेनर ने उन्हें डर का सामना करना सिखाया है।

उन्होंने कहा, “वह हमेशा कहते हैं कि स्वयं को आगे बढ़ाओ और जो चीजें तुम्हें डराती हों, उन्हें करो। इसलिए मैं हमेशा वह चीजें तलाशने की कोशिश करती हूं, जो मुझे डराएं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493