फिल्मकार शंकर के घर की सुरक्षा बढ़ाई

चेन्नई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘आई’ की वजह से किन्नरों की नाराजगी झेल रहे फिल्मकार शंकर ने अपने लिए पुलिस सुरक्षा मांगी है।

‘आई’ में किन्नर समुदाय के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक दृश्यों दिखाए जाने से नाराज समुदाय के कुछ लोगों ने शंकर के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था।

शंकर ने फिल्म में प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट ओजस एम. रजनी (किन्नर) द्वारा निभाए गए किरदार को गलत तरीके से पेश किया है।

शंकर से जुड़े एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “किन्नर समुदाय पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा है। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने की वजह से शंकर सर ने पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है।”

प्रसिद्ध टीवी कलाकार (किन्नर) रोज वेंकटेशन ने आईएएनएस को बताया कि जिस तरह से शंकर ने ओजस के किरदार को फिल्म में दिखाया है, उससे हमारे ‘समुदाय का अपमान’ हुआ है।

किन्नर समुदाय के सदस्य सोमवार को पुलिस में आधिकारिक रूप से शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

विक्रम अभिनीत ‘आई’ में एमी जैक्सन और उपेन पटेल भी मुख्य भूमिका में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493