मेसी के हैट्रिक गोल की बदौलत बार्सिलोना जीता

मेड्रिड, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के शानदार तीन गोलों की बदौलत स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना ने रविवार को रियाजोर स्टेडियम में डेपोर्टिवो ला कोरुना को 4-0 से हरा दिया।

बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक से कथित अनबन की खबरों के बीच मेसी का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि विवादों के बावजूद इसका उनका खेल पर कोई असर नहीं पड़ा है।

मेसी ने मैच का पहला गोल 11वें मिनट में इवान राक्टिक के पास पर किया। इसके बाद 33वें मिनट में ब्राजीलियाई खिलाड़ी नेमार के पास पर एक खूबसूरत शॉट लगाते हुए मेसी ने बार्सिलोना की बढ़त 2-0 कर दी।

मैच का तीसरा गोल भी मेसी के शॉट से निकला। यह गोल उन्होंने 62वें मिनट में दागा। बार्सिलोना की ओर से खेलते हुए मेसी का यह 30 हैट्रिक गोल रहा।

दबाव के बीच 83वें मिनट में कोरुना के सिडने ने एक आत्मघाती गोल कर बार्सिलोना की बढ़त 4-0 से कर दी।

ला लीगा अंकतालिका में रियल मेड्रिड अब भी 45 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि बार्सिलोना केवल एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर मौजूद है। एटलेटिको मेड्रिड के 41 अंक है और वह तीसरे पायदान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493