सेलेना ले रहीं मनोवैज्ञानिक की मदद

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोम्ज इन दिनों एक मनोवैज्ञानिक की मदद ले रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘ओके’! पत्रिका ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “सेलेना ने कहा कि वह मनोवैज्ञानिक असाधारण है। उन्होंने बहुत सारे टैरो व एंजेल (भविष्य बताने वाले) कार्ड पढ़े और वे अब हर सप्ताह एक-दूसरे से मिलकर बातचीत कर रहे हैं।”

सूत्र ने कहा, “मनोवैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले गर्मी के मौसम में सेलेना की जिंदगी में एक नए पुरुष का प्रवेश होगा।”

सेलेना पिछले सप्ताह गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह की पार्टी के बाद संगीत निर्माता व डिस्क जॉकी (डीजे) जेड के साथ देखी गई थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493