दूती चंद ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता स्वर्ण

नेपल्स (इटली), 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला धावक दूती चंद ने यहां जारी 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11.32 सेकेंड का समय निकाला।

सेमीफाइल हीट में मंगलवार को 23 वर्षीय धावक ने 11.41 सेकेंड का समय निकाला और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

खेल के इस संस्करण में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले, यूनिवर्सिटी गेम्स के इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भी जगह नहीं बनाई थी।

दूती ने बुधवार को ट्वीट किया, “वर्षो की मेहनत और आपकी दुआओं के कारण मैंने एक बार फिर नेपल्स में हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 11.32 सेकेंड का समय निकालते हुए 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।”

उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ भी अपनी एक फोट पोस्ट की और उसे कैप्शन दिया, “इसे देखो, मुझे नीचे खींचने की कोशिश करोगे और मैं मजबूती से वापसी करुं गी।”

दूती एशियाई खेलों में भी दो रजत पदक जीत चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493