मप्र में कमजोर पड़ा मानसून

भोपाल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश का दौर थम गया है, वहीं तापमान में उछाल आया है।

राज्य में मानसूनी बारिश का दौर थम जाने से उमस का असर बढ़ गया है। रविवार सुबह से राज्य में बादल छाए हुए हैं, हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी का असर तो कम है मगर बीच-बीच में हवाओं का दौर थमने पर उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, नमी का असर कम होने और पश्चिमी व उत्तरी-पश्चिमी सूखी हवाएं चलने और बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं होने से, राज्य में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। साथ ही तापमान में भी उछाल आया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों मे राज्य में बारिश होने के आसार कम हैं, फिर भी आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33़1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493