उप्र में मानसून के ठहराव से उमसभरी गर्मी बढ़ी

लखनऊ, 18 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास इलाके में मानसून के ठहरने से उमसभरी गर्मी बढ़ गई है। बदलों की लुका-छिपी जारी है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो तीन दिनों तक बारिश के आसार ना के बराबर हैं। रविवार या फिर सोमवार को बारिश तेज होने की संभावना है। मानसूनी गतिविधियों में 21 जुलाई के बाद परिवर्तन हो सकता है और तभी बारिश की भी संभावना है।

गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 27 डिग्री, गोरखपुर का 27 डिग्री, आगरा का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान समान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493