पाकिस्तान जाधव को राजनयिक पहुंच देगा

इस्लामाबाद/नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के आदेश के अनुसार कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देने के लिए राजी हो गया है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

गुरुवार देर रात जारी बयान के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने जाधव को वियना संधि के तहत राजनयिक पहुंच लेने के उनके अधिकारों की जानकारी दे दी है।

बयान के अनुसार, “एक जिम्मेदार राष्ट्र के तौर पर पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को अपने देश के कानूनों के अनुसार राजनयिक पहुंच प्रदान करेगा, जिस पर काम किया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493