अभी भी मुंबई के अस्पताल में हैं कर्नाटक कांग्रेस के विधायक

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल अभी भी स्वास्थ्य कारणों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं।

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक श्रीमंत बालासाहेब पाटिल अभी भी स्वास्थ्य कारणों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं।

एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।

सर जे.जे. अस्पताल के डीन डॉ. अजय चंदनवाले ने आईएएनएस से कहा कि सेंट जॉर्ज अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों ने विधायक की जांच की और उन्होंने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।

पाटिल (64) बेंगलुरु से यहां कांग्रेस-जनता दल-सेकुलर के बागी विधायकों में शामिल होने आए थे।

पिछले लगभग दो हफ्तों से बागी विधायकों का दल मुंबई में एक होटल में रुका हुआ है।

दादर आने के बाद पाटिल ने सीने में दर्द, बेचैनी, सिरदर्द और मतली की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें पास के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया।

जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मंत्री डी.के. शिवकुमार ने आरोप लगाया कि पाटिल को अगवा किया गया है, लेकिन विधायक ने इन आरोपों से इनकार किया है।

उन्होंने कहा, “मैं बीमार हूं और अस्पताल में हूं, लेकिन ठीक होने के बाद बेंगलुरु वापस आऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493