सुशांत ‘एमएस धोनी..’ को लेकर उत्साहित

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ‘एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह अक्टूबर में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

नीरज पांडेय निर्देशित यह फिल्म एकदिवसीय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है।

फिल्म के लिए चार माह से अधिक समय से कड़ी मेहनत कर रहे सुशांत ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ 22 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज व इंस्पायर्ड एंटरटेनमेंट इसके सह-निर्माता हैं।”

एक बयान में कहा गया कि फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने इस फिल्म के लिए इंस्पायर्ड एंटरटेनमेंट (रहिती ग्रुप) से हाथ मिलाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493