मप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

भोपाल, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम है, मगर उमस बढ़ गई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से राज्य के तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत है, मगर उमस का असर बढ़ गया है। रविवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर और छत्तीसगढ़ पर एक उपरी हवाओं का चक्रवात बना है जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घ्ांटों में बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.8, ग्वालियर का 27.1 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493