जम्मू में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार

जम्मू, 21 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में दुष्कर्म का एक आरोपी रविवार को पुलिस की हिरासत से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कारगिल जिले के द्रास इलाके का रहने वाले दुष्कर्म आरोपी सजाद अहमद को कुछ समय पहले ही पुलिस ने जम्मू के रियासी जिले से गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया, “वह जेल में न्यायिक हिरासत में बंद था। जेल अधीक्षक के आदेश पर उसे जम्मू के एस.एम.जी.एस. अस्पताल में चिकित्सा के लिए लाया गया था, जहां से वह आज भाग गया।”

उन्होंने आगे कहा, “ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए सहायक उप-निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493