क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुष्कर्म के आरोपों को सामना नहीं करेंगे

वॉशिंगटन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुष्कर्म के आरोपों का सामना नहीं करेंगे। अमेरिकी अभियोजकों ने यह जानकारी दी।

इटली के क्लब जुवेंतस से खेलने वाले स्टार खिलाड़ी पर कैथरीन मायरोगा नामक महिला ने आरोप लगाया था कि 2009 में लास वेगास के एक होटल में रोनाल्डो ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लॉस वेगास के अभियोजक ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप को साबित नहीं किया जा सका।

मायरोगा ने दावा किया कि उन्होंने 2010 में खिलाड़ी के साथ अदालत के बाहर समझौता किया था, लेकिन मीटू मुहिम के शुरू होने के बाद उन्होंने सबके सामने आने का निर्णय लिया।

इस समझौते में 375,000 डॉलर की रकम शामिल थी। वेगस पुलिस ने पिछले साल अगस्त में मायरोगा द्वारा रोनाल्डो पर लगाए गए अरोपों की जांच शुरू की थी, लेकिन उसे बाद में बंद कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493