फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोल के दाम मंगलवार को फिर बढ़ गए, लेकिन डीजल के भाव में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई मे पेट्रोल के दाम में छह पैसे जबकि कोलकाता में 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। इससे पहले लगातार चार दिनों तक पेट्रोल के दाम में स्थिरता बनी रही।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम मंगलवार को नई वृद्धि के बाद क्रमश: 73.41 रुपये, 75.87 रुपये, 79.02 रुपये और 76.24 रुपये प्रति लीटर हो गए। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493