कश्मीर में कुछ समय के लिए रूकी अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर, 23 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिला में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर संदिग्ध वस्तु दिखने के बाद अमरनाथ यात्रा को मंगलवार को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि संदिग्ध वस्तु मारपोरा में पाई गई।

सूत्रों ने कहा, “राज्य पुलिस, सेना और केंद्रीय र्जिव पुलिस बल की टीमों को तुरंत वस्तु की जांच करने के लिए भेजा गया। कुछ संदिग्ध नहीं मिलने के बाद राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।”

कश्मीर के गुफा मंदिर में वार्षिक हिंदू तीर्थयात्रा एक जुलाई से शांतिपूर्वक जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले वर्ष यात्रा के 60 दिनों के दौरान जितने यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे, इसकी तुलना में पिछले सिर्फ 22 दिनों में उससे कई अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493