उप्र : दलित किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

बांदा, 24 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक दलित किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को बताया, “29 मई की शाम को एक दलित किशोरी को नशीला पदार्थ सूंघा कर, उसे लुधियाना (पंजाब) ले जाकर उसके साथ 51 दिनों तक जबरन सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त रामलखन निवासी तेरहीमाफी को मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसकी बहन कल्ली और उसका एक अज्ञात साथी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493