उप्र : 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में अधेड़ गिरफ्तार

बांदा, 24 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा शहर के बलखंडी नाका पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मुहल्ले में अधेड़ व्यक्ति द्वारा नौ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ सिटी) आलोक मिश्रा ने बताया, “घटना 17 जुलाई की है। नौ साल की बच्ची अपने घर के दरवाजे पर अकेले खेल रही थी, तभी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति राजमोहन (45) ने उसे बहाने से अपने खाली घर पर बुलाया और दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी की पत्नी घर आ गई और उसने शोर मचा दिया, जिससे कई लोग इकट्ठा हो गए और वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया।”

उन्होंने बताया, “पीड़ित परिजन पुलिस के पास नहीं गए, बल्कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर लड़की की मां को बुलाया और मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया है, यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो संबंधित धारा बढ़ाई जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493