दोस्ताना मुकाबले में बार्सिलोना को चेल्सी ने 2-1 से मात दी

साइतमा (जापान), 24 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब चेल्सी ने मंगलवार को यहां प्री-सीजन टूर पर खेले गए एक दोस्ताना मैच में एफसी बार्सिलोना को 2-1 से मात दी।

स्पेनिश दिग्गज के खिलाफ हुए इस मैच में चेल्सी के लिए टैमी अब्राहम और रॉस बार्कले ने गोल किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बार्सिलानो की ओर से एकमात्र गोल क्रोएशियाई मिडफील्डर इवान रैकेटिक ने दागा। इस मैच में लियोनेल मेसी, लुइस सुआरेज, आर्टुरो विडाल, कोटिन्हो और आर्थर मेलो नहीं खेले।

चेल्सी ने मैच की शुरुआत से आउंटर अटैकिंग गेम खेलने का प्रयास किया और उसे पहले हाफ में सफलता भी मिली।

मैच के 34वें मिनट में चेल्सी को मौका मिला और अब्राहम ने गाले करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

बार्सिलोना ने शानदार मूव बनाए, लेकिन उसे गाले करने में सफलता नहीं मिली। 81वें मिनट में गोल करके बार्कले ने चेल्सी की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी।

इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में रैकेटिक ने गोल किया, लेकिन बार्सिलोना की वापसी नहीं करा पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493