चोटिल हुए असेंसियो, लंबे समय तक बाहर रहेंगे

मेड्रिड, 25 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के प्रतिभाशाली फारवर्ड मार्को असेंसियो को आर्सेनल के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में गहरी चोट लगी।

असेंसियो के पांव में चोट लगी जिसके कारण वह 2019-20 सीजन में लंबे समय के लिए बाहर रहेंगे।

बीबीसी के अनुसार, रियल ने आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट तक गए दोस्ताना मुकाबले में 3-2 से मात दी थी। असेंसियो ने लंबे समय बाद मुकाबले में गोल भी किया था।

रियल ने कहा, “असेंसिया को बाएं घुटने में चोट लगी है। कुछ दिनों में उनका ऑपरेशन होगा।”

कयास लगाए जा रहे हैं कि असेंसियो करीब नौ महीने के लिए बाहर हो सकते हैं।

आर्सेनल के खिलाफ दोस्ताना मैच अमेरिका में खेला गया था जहां रियल की टीम फिलहाल, प्री-सीजन मुकाबले खेल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493