पटना से दिल्ली आ रही फ्लाइट में छह महीने की बच्ची की मौत

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पटना से दिल्ली की ओर आ रही एक फ्लाइट में हृदय रोग से पीड़ित छह महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार देर रात घटी।

बच्ची की पहचान बिहार निवासी रचिता कुमारी के रूप में हुई है, जिसे उसके माता-पिता इलाज के लिए दिल्ली लेकर आ रहे थे। इसी बीच स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर-8481 में उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने कहा, “उसके पिता राजेंद्र राजन और मां डिंपल ने उन्हें बताया है कि वह हृदय रोग से पीड़ित थी।”

लड़की के दिल में एक छोटा सा छेद था और एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में उसका इलाज चल रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493