मप्र : रीवा में कार-ट्रक की भिड़ंत में 4 की मौत

रीवा, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बोलेरो और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक परिवार बोलेरो से मैहर दर्शन करने जा रहा था, तभी लगभग साढ़े बारह बजे मनगवां थानाक्षेत्र में फोरलेन राजमार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और शव व घायलों को वाहन से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493