पार्टी लाइन का ध्यान रखें नेता : भाजपा

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपने नेताओं को चेताया कि उन्हें पार्टी लाइन से अलग टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। भाजपा ने कहा कि इससे दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाएं प्रभावित होंगी।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि किरण बेदी को भाजपा में शामिल होने पर पार्टी सांसद मनोज तिवारी की टिप्पणी, और तिवारी की टिप्पणी पर अन्य भाजपा नेताओं द्वारा मीडिया को दी गई प्रतिक्रिया के बीच भाजपा ने सभी को चेतावनी दी है कि ऐसा कुछ भी न कहें, जिससे पार्टी का हित प्रभावित हो।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, तिवारी ने कहा था कि किरण बेदी पार्टी की एक कार्यकर्ता हैं और उन्हें उसी तरह आचरण करना चाहिए।

तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, “..उन्हें विनम्र होना चाहिए, उन्हें भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में लाया गया है। अभी तक वह मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित नहीं हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमें एक नेता की जरूरत है, जो सबको साथ लेकर चल सके, न कि एक पुलिसकर्मी की।”

मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के उन दो सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने रविवार को किरण बेदी की चाय पार्टी में हिस्सा नहीं लिया था। तिवारी की नाराजगी का कयास उसी वक्त से लगाया जा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493