शोपियां में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, कुपवाड़ा में जवान शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के शोपियां शहर के बोनबाजार इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने कहा, “जैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों के चारों ओर घेराबंदी कड़ी की गई, उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए थे।”

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की सटीक पहचान और वे किस संगठन के हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

वहीं, शनिवार की सुबह एक अन्य घटना में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी में 57 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक राजेंद्र सिंह शहीद हो गए।

सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तान की गोलीबारी में लांस नायक राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493