‘शमिताभ’ की टीम करेगी इलैयाराज को सम्मानित

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार आर. बालाकृष्णन मंगलवार को ‘शमिताभ’ फिल्म के संगीत लांच के मौके पर पूरी टीम के साथ संगीत उस्ताद इलैयाराजा को सम्मानित करेंगे।

बालाकृष्णन को आर. बाल्की नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “हम इलैयाराजा की 1,000 फिल्में होने का जश्न मना रहे हैं, लेकिन हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ‘शमिताभ’ उनकी 1,000वीं फिल्म नहीं है। दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक बाला की फिल्म इलैयाराजा की 1,000वीं फिल्म होगी।”

उन्होंने कहा, “शमिताभ’ की पूरी टीम 20 जनवरी को उनको सम्मानित करेगी और उसी वक्त फिल्म का ऑडिया लांच भी है।”

फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, धनुष और कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन भी मुख्य भूमिका में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493