ब्रायन लारा ने कहा इंग्लैंड जीतेगी एशेज

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का कहना है कि विश्व कप विजेता इंग्लैंड ही इस बार प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का खिताब जीतेगी।

लारा ने यह भी भविष्यवाणी की कि इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट पांच मैचों की इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाएंगे और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स सबसे अधिक विकेट लेंगे।

लारा ने गुरुवार को ट्वीट किया, “एशेज 2019 के लिए मेरी भविष्यवाणी, विजेता: इंग्लैंड, सबसे अधिक रन: जोए रूट; सबसे अधिक विकेट: क्रिस वोक्स।”

गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ के शानदार शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने 284 रन बनाए। स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की और 144 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

वोक्स ने तीन विकेट चटकाए जबकि अनुभवी स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच विकेट लिए।

दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 10 रन बना लिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493