पंजाब : परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद शख्स ने आत्महत्या की

चंडीगढ़, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के एक गांव में 27 वर्षीय एक शख्स ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात मोगा के पास के गांव नाठुवल में हुई।

अधिकारी ने कहा कि संदीप सिंह ने कथित तौर पर अपनी दादी, पिता, मां, बहन और तीन वर्षीय भांजी (बहन की बेटी) की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

उसके दादा गोली लगने से घायल हुए हैं।

घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493