दुष्कर्म पीड़िता के ठीक होने की दुआ की : कुलदीप सेंगर

लखनऊ, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में घायल पीड़िता और उनके वकील के ठीक होने की दुआ की है।

सीतापुर जेल के बाहर संवाददाताओं से सेंगर ने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश में फंसाया जा रहा है।

उन्हें रविवार को सीतापुर जेल से दिल्ली ले जाया गया।

उन्होंने कहा, “यह जानने के लिए कि, 28 जुलाई को हुई दुर्घटना सिर्फ सामान्य दुर्घटना थी या कोई साजिश, विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए। सभी पहलुओं की जांच की जानी चाहिए। यह सब मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश है।”

उन्होंने कहा, “मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। अगर किसी की सहायता करना अपराध है तो राजनीति में हम लोग क्या करेंगे? कुछ लोग कमजोर हो गए हैं और उन्होंने मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश की है।”

दुष्कर्म पीड़िता और उसका वकील 28 जुलाई को रायबरेली में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे जब उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में पीड़िता की दो रिश्तेदारों की मौत हो गई थी।

सेंगर तथा नौ अन्य आरोपियों पर सीबीआई ने दुष्कर्म पीड़िता की रिश्तेदारों की हत्या का मामला दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493