उप्र : ड्राइंग स्टाफ राजनाथ से मिले

केंद्रीय गृहमंत्री लखनऊ के सांसद भी हैं। कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर ड्राइंग स्टाफ परिसंघ के प्रांतीय अध्यक्ष जी.के. श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने मुलाकात की।

परिसंघ के पदाधिकारियांे ने सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन की त्रैमासिक पत्रिका ‘सार्थक व्यू’ की प्रति भी राजनाथ को भेंट की।

पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश ड्राइंग संवर्ग की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने जिस तरह मांगपत्र पर आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया है, उससे उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493