दिल्ली ने अपनी पहली महिला मुख्यमंत्री के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने शहर की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बुधवार को दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया।

इसकी घोषणा करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सुषमाजी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री थीं। दिल्ली दो दिनों के लिए राजकीय शोक मनाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करेगी।”

केजरीवाल ने यह भी कहा कि भारत ने एक महान नेता खो दिया है और सुषमा गर्मजोशी से भरपूर और असाधारण महिला थीं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि सरकार उनकी याद व सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी।

सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया।

सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने 13 अक्टूबर, 1998 से लेकर 3 दिसंबर, 1998 तक, 52 दिनों की छोटी अवधि के लिए मुख्यमंत्री पद संभाला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493