उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार में आई सुस्ती

लखनऊ , 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालांकि रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है। राजधानी में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। हालांकि मौसम विभाग ने अभी दो-तीन दिनों तक बारिश की चाल सुस्त रहने का अंदेशा जताया है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी मानसूनी गतिविधियां धीमी होने के कारण दो-तीन दिनों तक बारिश का सुस्त दौर जारी रहेगा। हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही, हवा के झोंकों के बीच कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लखनऊ में तेज हवा चलने के साथ ही बादलों की आवाजाही का सिलसिला चलने की बात कही है।

शुक्रवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 26 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 27 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 25 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 26 डिग्री सेल्सियस और फैजाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस किया गया है।

वहीं, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493