टेनिस : सेरेना, नडाल ने रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

मॉन्टरेयल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और राफेल नडाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां रोजर्स कप में अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विलियम्स ने गुरुवार को महिला एकल वर्ग के राउंड ऑफ-16 में रूस की एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया।

इस साल विम्बलडन फाइनल हारने के बाद पहली बार खेल रही पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सेरेना ने टूर्नामेंट के पहले मैच में बुधवार को एलिस मर्टेस को 6-3, 6-3 से मात दी थी।

अमेरिकी खिलाड़ी ने तीन बार इस खिताब को जीता है। उसका सामना अब वर्ल्ड नंबर-2 नाओमी ओसाका से होगा।

दूसरी ओर, पुरुष एकल वर्ग में टॉप सीड नडाल ने अर्जेटीना के गुइडो पेला को 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इस जीत के साथ 33 वर्षीय खिलाड़ी ने मास्टर्स 1000 प्रतियोगिता में सबसे अधिक जीत दर्ज करने के रोजर फेडरर (379) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

नडाल का सामना इटली के फेबियो फोग्निनी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493