कोहली ने लिया बॉटल कैप चैलेंज

पोर्ट ऑफ स्पेन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी आखिरकार बॉटल कैप चैलेंज को पूरा किया।

विराट ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कभी नहीं करने से बेहतर है देर से करना (बैटर लेट देन नेवर) हैशटग बॉटल कैप चैलेंज।”

15 सेकेंड लंबे वीडियो में कोहली बैट पकड़े बॉटल की ओर देख रहे हैं। इसके बाद, वह बल्ले से बॉटल के कैप को खोल देते हैं।

इस वीडियो की सबसे मजेदार बात यह रही कि बैकग्राउंड में कोहली ने भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री की कमेंट्री का इस्तेमाल किया।

बॉटल के कैप को हटाने के बाद कोहली ने उससे पानी भी पीया।

कई मशहूर हस्तियों ने पिछले कुछ समय से बॉटल कैप चैलेंज को पूरा किया है।

कोहली फिलहाल, वेस्टइंडीज में भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं और रविवार को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493